सलमान खुर्शीद के बाद राशिद अल्वी के बयान पर बवाल कहा- जय श्रीराम कहने वाले मुनि नहीं राक्षस

टीआरपी डेस्क। सलमान खुर्शीद के बाद अब कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी के बयान पर विवाद हो गया है। उन्होंने बगैर नाम लिए बीजेपी को जय श्री राम का नारा लगाने वाला राक्षस बताया है। उन्होंने रामायण का एक किस्सा सुनाया और कहा कि धरती पर जय श्री राम का नारा लगाने वाले इन कालनेमी राक्षसों से होशियार रहना है।

उत्तर प्रदेश के संभल पहुंचे राशिद अल्वी एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश के लोगों को जय श्री राम का नारा लगाकर गुमराह करते हैं। ऐसे लोगों से हमें होशियार रहना चाहिए।

आज भी बहुत लोग जय श्री राम का नारा लगाते हैं, वह सब मुनी नहीं वह निशचर लोग हैं। होशियार रहने की जरूरत है। ये कालनेमी राक्षस हैं। देश के अंदर ऐसा माहोल पैदा करना है जिससे रामराज्य बने।’

बीजेपी ने दिया जवाब

राशिद अल्वी के इस बयान पर बीजेपी आईटी के इंचार्ज अमित मालवीय ने निशाना साधा उन्होंने कहा कि सलमान ख़ुर्शीद के बाद अब कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी जय श्री राम कहने वालों को निशाचर (राक्षस) बता रहे हैं। राम भक्तों के प्रति कांग्रेस के विचारों में कितना ज़हर घुला हुआ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।