गजब नौकरीः शख्स ने महिला को काम पर रखा ताकि Facebook खोलते ही थप्पड़ मारे, 8 डॉलर यानी 600 रुपए प्रति घंटे है सैलरी

टीआरपी डेस्क। सोशल मीडिया की लत के बारे में हर कोई जानता है। मगर एक शख्स ने इस लत से छुटकारा पाने के लिए 2012 से ही एक महिला को काम पर रखा है।

जैसे ही यह शख्स Facebook खोलता है तो उसे महिला थप्पड़ मारती है। महिला की इस अजीबोगरीब नौकरी पर दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क ने अपना रिएक्शन दिया है।

दरअसल, भारतीय-अमेरिकी उद्यमी मनीष सेठी हैं। जिन्होंने फेसबुक खोलने पर हर बार उन्हें थप्पड़ मारने के लिए एक महिला को नौकरी पर रखा है। पहनने योग्य उपकरणों के ब्रांड पावलोक के संस्थापक सेठी ने कारा नाम की एक महिला को उसकी स्क्रीन देखने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाने पर उसे थप्पड़ मारने के लिए 8 डॉलर प्रति घंटे के लिए काम पर रखा है।

मनीष सेठी ने 2012 से ही महिला को नौकरी पर रखा है, लेकिन चर्चा आज इसलिए हो रही है क्योंकि नौ साल बाद टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क ने दो ‘फायर’ इमोजी का इस्तेमाल करके इस पर प्रतिक्रिया दी है। सेठी ने 2012 के विज्ञापन में लिखा था, ‘जब मैं समय बर्बाद कर रहा हूं, तो आपको मुझ पर चिल्लाना होगा या जरूरत पड़ने पर मुझे थप्पड़ मारना होगा।’

See also  BIG BREAKING : यूक्रेन-रूस के बीच मध्यस्थता करेगा इजराइल, जेलेंस्की ने दिया बयान

सेठी ने कारा को थप्पड़ मारकर उसकी काम करने की क्षमता बढ़ाने में मदद करने का श्रेय दिया था। उसके मुताबिक, ‘ज्यादातर दिनों में मेरी औसत काम करने की क्षमता लगभग 35-40% थी, जब कारा मेरे बगल में बैठी, तो मेरी क्षमता बढ़कर 98% हो गई।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।