फाइटर जेट मिराज

टीआरपी डेस्क। लखनऊ में 27 नवंबर को एक चलती ट्रक से भारतीय वायु सेना (IAF) के मिराज लड़ाकू विमान का कथित तौर पर चोरी हुआ टायर बरामद कर लिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टायर को लखनऊ के बख्शी का तालाब एयरफोर्स स्टेशन से राजस्थान के जोधपुर एयरबेस ले जाया जा रहा था।

लखनऊ पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो लोग 4 दिसंबर को बख्शी का तालाब वायु सेना स्टेशन पर टायर के साथ पहुंचे और उन्होंने दावा किया कि यह उन्हें सड़क पर मिला है जहां से कथित चोरी की सूचना मिली थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे इसे ट्रक का टायर समझकर घर ले गए थे।

कथित चोरी लखनऊ के शहीद पथ इलाके में उस वक्त हुई जब मिराज-2000 लड़ाकू जेट के नए टायरों और वायु सेना के अन्य उपकरणों की एक खेप बख्शी का तालाब वायु सेना स्टेशन से जोधपुर एयरबेस तक ले जाया जा रहा था।

See also  ऑनलाइन दवाएं बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, दवा व्यापारी कर रहे मांग

चोरी की सूचना मिलते ही ट्रक के ड्राइवर ने लखनऊ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसने कहा था कि जब वह शहर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, थोड़ी देर के लिए रुका था, तभी ये चोरी हुई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।