रायपुर : प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियाँ तेज़ हैं। इस बीच चुनाव के घोषणापत्र को लेकर काफी जनता में बेचैनी बढ़ती जा रही है। चुनाव सभी नगरीय निकायों में चुनाव प्रचार जोर शोर से शुरु हो चुका है। पर अभी तक किसी भी पार्टी की ओर से घोषणा पत्र जारी नहीं किया गया है। फिर भी चुनाव प्रचार के लिए सभी प्रत्याशी अपने अपने मुद्दे लेकर मैदान पर उतर गए हैं। चुनावी मैदान में आमने सामने की लड़ाई प्रमुख रूप से दो ही पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के बीच है। और दोनों ही पार्टियों ने चुनावी समर में दम दिखाना शुरु कर लिया है।

कांग्रेस के पास है सीएम भूपेश बघेल का चेहरा

कांग्रेस पार्टी पक्ष में इस समय सबसे बड़ी बात प्रदेश के मुख्यमंत्री का चेहरा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में भूपेश बघेल का कार्यकाल कुछ ही दिनों में 3 साल का होने जा रहा है। इस कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार की कई योजनाएँ लोकहित में जारी की गई हैं, जो इस वक्त चुनावी माहैल में कांग्रेस के लिए सबसे बड़े मुद्दे के रूप में काम कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी जनसंपर्क के दौरान राज्य सरकार की इन्हीं योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और इन्हीं के आधार पर वोट भी मांग रहे हैं।

See also  मरवाही राज्य का 28वां जिला,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 को करेंगे उद्घाटन
Like Maoist leaders…': Bhupesh Baghel takes swipe at RSS, BJP comeback  follows | Latest News India - Hindustan Times

स्थानीय मुद्दों को साथ साथ कांग्रेस पार्टी प्रदेश के मुखिया की भूपेश बघेल की छवी को भी पूरी तरह भंजा लेने चाहती है। कांग्रेस का कहना है कि “इस चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम कांग्रेस का सबसे बड़ा और विश्वसनीय चेहरा है। और इसी के आधार पर यह चुनाव लड़ा जा रहा है।”

भाजपा के पास है शराबबंदी पर सवाल

भाजपा की ओर से निकाय चुनावों में सबसे बड़ा मुद्दा शराबबंदी है। जहाँ एक ओर कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपलब्धियों को जनता के सामने रख रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा सीएम की असफलताओं की लिस्ट लिए चुनावी समर में मोर्चा सम्भाले हुए है। भाजपा के द्वारा विधानसभा के चुनावी घोषणापत्र में शामिल होने के बाद भी शराबबंदी न होने के मामले को प्रमुख रूप से जनता के सामने उठा रही है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में छत्तीसगढ़ सरकार के असहयोग की बात भी भाजपा की ओर से सबसे प्रमुख मुद्दा बना हुआ है।

See also  छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा, जन आक्रोश रैली निकालकर गृह मंत्री निवास घेरने निकले प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
Narendra Modi to be first Indian PM to chair UNSC meet, debate on maritime  security today - India News

जहाँ कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल के चेहरे पर दाव खेल रही है, वहीं भाजपा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को सामने लाने में पीछे नहीं है। जनसंपर्क के दौरान केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जनता के सामने रख रहे हैं। धान खरीदी जैसे अन्य विषय भी चुनाव प्रचार का हिस्सा बने हुए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर