विधायक ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा और कृषि उप संचालक हुए निलंबित, मामला घटिया मिनी राइस मिल की खरीदी से जुड़ा
विधायक ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा और कृषि उप संचालक हुए निलंबित, मामला घटिया मिनी राइस मिल की खरीदी से जुड़ा

रायपुर। विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ल की ओर से गरियाबंद में कृषि विभाग द्वारा मिनी राइस मिल की खरीदी के मामले में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव था, हालाँकि आज श्रद्धांजलि के बाद सदन की दूसरी कार्रवाई स्थगित कर दी गई, मगर सरकार ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए कृषि उप संचालक को निलंबित कर दिया।

कृषि विकास एवं किसान कल्याण और जैव प्रद्योगिकी विभाग की अवर सचिव हेमिन बाघ ने गरियाबन्द के कृषि उपसंचालक फागुराम कश्यप के निलंबन का यह आदेश जारी किया। निलंबन के दरम्यान कश्यप संचालनालय कृषि नया रायपुर में सलंग्न रहेंगें।

नियम विरुद्ध खरीदी का था मामला

दरअसल, हरित क्रांति योजना के तहत लगभग 35 लाख की मिनी राइस मिल की खरीदी उपसंचालक द्वारा स्थानीय डीलर देव मोटर्स से कर ली गई जबकि नए नियम के मुताबिक बीज निगम द्वारा पंजीकृत फर्म से ही मिनी राइस मिल की खरीदी की जानी थी।

शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो लगाया ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

दरअसल एक माह पूर्व हितग्राहियों के लिए घटिया स्तर के मिनी राइस मिल की खरीदी के सम्बन्ध में मिली शिकायत के आधार पर राजिम विधायक अमितेष शुक्ल ने मामले की शिकायत कृषि विभाग के मुख्यालय में की थी। मगर मामले की जांच के लिए शिकायत पत्र को उल्टे उप संचालक कृषि कश्यप को ही भेज दिया गया। कश्यप ने अपने अधीनस्थ को जाँच की जिम्मेदारी दे दी। इस तरह मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज विधायक शुक्ल ने मामला ध्यानाकर्षण के माध्यम से विधानसभा में लगाया। सत्र स्थगन होने के बावजूद सरकार ने राजिम विधायक द्वारा प्रस्तुत इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए जवाब देने से पूर्व ही आज उपसंचालक को निलंबित कर दिया।

See also  राजधानी में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर

देखें आदेश :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।