पति का आरोप, पार्षद बनी तो जीना हराम कर देगी, मेरी पत्नी को न दें वोट!

टीआरपी डेस्क। कहते हैं राजनीति में कोई किसी का नहीं होता। कब कौन आपका समर्थन कर दें या फिर विरोध में खड़ा हो जाय कहा नहीं जा सकता। शनिवार को एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया।

रायगढ़ नगर निगम के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पति ने ही उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बावत उन्होंने आज प्रेस वार्ता कर उन्हें वोट नहीं करने की अपील की। वहीं पार्षद प्रत्याशी रश्मि वर्मा ने इसे विरोधियों की चाल बताया है।

रायगढ़ नगर निगम की वार्ड क्रमांक 25 से भाजपा के प्रत्याशी रश्मि गबेल वर्मा के पति ने बताया कि उनकी पत्नी ने उनका जीना हराम कर दिया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाया कि महिला होने का लाभ उठाकर उन्होंने न सिर्फ झूठे मुकदमे दर्ज करवाई बल्कि उनका घर, गाड़ी सब हड़प लिया।

आगे उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने उनके दादाजी के नाम की स्कूटी भी रख ली। उन्होंने कहा कि यदि रश्मि गबेल पार्षद बन गई तो आने वाले दिनों में वो मेरा जीना और हराम कर देगी। लोगों को भी यह सोचना चाहिए कि जो महिला अपने पति को इतना प्रताड़ित कर सकती है वह पार्षद बनने के बाद लोगों के साथ कैसा व्यवहार करेगी।

See also  Raipur South Assembly by-election : कांग्रेस ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की, देखें लिस्ट

पार्षद प्रत्याशी के पति ने कहा की आज मैं इसलिए सामने आया हूँ क्योंकि सामान्य परिस्थितियों में मेरी बात नहीं सुनी जाती आज मैं यह बात सबको बता देना चाहता ताकि लोग सचेत रहें। इधर इस संबंध में जब भाजपा प्रत्याशी रश्मि वर्मा से बात की गई तो उन्होंने इसे विरोधी पार्टी की चाल बताया और कहा कि की हमें जीतते हुए देखकर विरोधियों ने हमारे पारिवारिक विषय को चुनाव के बीच में ला दिया है जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर