जो मोदी की गलत नीतियों के आगे झुकते हैं, वही हिंदुत्ववादी: राहुल, कार्यकर्ताओं की बैठक में संघ और पीएम पर निशाना

नई दिल्ली/ जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदुत्व को लेकर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। जयपुर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जो भी लोग पीएम मोदी के गलत फैसलों के आगे झुक जाते हैं  वही ‘हिंदुत्व’ का पालन कर रहे हैं।

कहा. कुछ लोग अंग्रेजों के सामने झुकते थे

तीन दिवसीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए राहुल ने  आगे कहा कि जो लोग हिंदुत्व की विचारधारा में विश्वास करते हैं, वे किसी के सामने झुकते हैं – वे अंग्रेजों के सामने झुकते थे और वे पैसे के सामने झुकते हैं क्योंकि उनके दिल में कोई सच्चाई नहीं है। 

….कांग्रेस के पीएम इस्तीफा दे देते

राहुल ने आगे कहा कि अगर चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया होता तो  कांग्रेस के प्रधानमंत्री होते तो इस्तीफा दे देते जबकि आरएसएस के लोग मोदी शासन के तहत चीन द्वारा भारत की सीमाओं के उल्लंघन को छिपाने में लगे हुए हैं।

See also  Congress President Voting - इसलिए अयोग्य हो गए खड़गे-थरूर के 416 वोट

आरएसएस पर भी निशाना

राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह समूह नफरत फैला रहा है, जिसका मुकाबला हमें प्यार से करना है। आरएसएस और भाजपा के प्रचार का मुकाबला करने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जयपुर में यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था।