रायपुर। प्रदेश में सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के साथ ही मंत्रियों कोआदर्श आचार संहिता में आंशिक छूट मिल गई है। इसी के साथ ही अब मंत्री अपने क्षेत्र कादौरा और समीक्षा बैठक लेने के साथ अधिकारियों को निर्देश दे सकेंगे।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को जारी पत्र में निर्वाचनआयोग के निर्देशों के आधार पर 23 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मंत्रियों कोअधिकारियों के साथ दौरे में छूट के साथ, जमीन पर चल रही योजनाओं की समीक्षा और क्रियान्वयनकी छूट, चुनाव ड्यूटी पर लगे अधिकारियों को छोड़कर अन्य अधिकारियों के साथ योजनाओं कीसमीक्षा और मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की छूट दे दी गई है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।


