फ्रांस में लगातार चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा मामले, महामारी की 5वीं लहर से जूझ रहा यूरोप के देश

पेरिस। फ्रांस में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन से संक्रमण के 200,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इस बीच अधिकारियों ने शनिवार को घोषणा की कि छह साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों को बंद सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना होगा।

सरकार मास्क पहनने के लिए बच्चों की उम्र 11 साल से घटाकर छह साल करके स्कूलों को बंद करने से बचने की कोशिश कर रही है। फ्रांस में सोमवार से कक्षाएं फिर से शुरू होंगी और छोटे बच्चों को सार्वजनिक परिवहन, खेल परिसरों और पूजा स्थलों में मास्क पहनना होगा। मास्क पहनना अनिवार्य करने संबंधी यह आदेश पेरिस और ल्योन जैसे शहरों तक बढ़ा दिया गया है। यहां हाल में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

नए साल के पहले दिन 219,126 नए मामले

नए साल के पहले दिन फ्रांस में संक्रमण के 219,126 नए मामले सामने आए, जो 2021 के अंतिम दिन 232,200 के दैनिक मामलों से थोड़ा कम है। फ्रांस सरकार तेजी से फैलने वाले ओमिक्रोन स्वरूप से आई महामारी की पांचवीं लहर को अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाए बिना काबू करने का प्रयास कर रही है। फ्रांस में कोविड-19 से 123,000 लोगों की जान गई है।

See also  Budget : 2023 के बजट में छात्रों पर विशेष ध्यान, राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय की होगी स्थापना, 157 नए नर्सिंग कॉलेज की सौगात

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।