JP Nadda

टीआरपी डेस्क। भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता लगातार संक्रमित हो रहे हैं। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उन्होंने स्वयं इस बात की जानकारी एक ट्वीट कर दी हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया। मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। अभी मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी जाँच करवा लें।

See also  बड़ी खबरः राज्य वन सेवा के अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर