रायपुर। राज्य सरकार ने आज बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया है। अचानक ही देर शाम कई जिलों के कलेक्टर्स बदले गए हैं। कुल 16 आईएएस के ट्रांसफर किए गए हैं। राज्य शासन ने अभिनव अग्रवाल को विशेष सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

किरण कौशल, भा.प्र.से. (2009). संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता संरक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड), रायपुर केवल संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता संरक्षण के प्रभार से मुक्त होंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG Morning News: सूरजपुर को सीएम साय देंगे 174 करोड़ की सौगात, बैज के नेतृत्व में मनरेगा पदयात्रा, रामलला स्थापना पर दीपोत्सव, पढ़ें प्रमुख खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।