पांच दशक बाद अमर जवान 'ज्योति' को नेशनल वॉर मेमोरियल के साथ किया गया विलय, 1972 में इंदिरा गांधी ने जलाई गई थी यह लौ
पांच दशक बाद अमर जवान 'ज्योति' को नेशनल वॉर मेमोरियल के साथ किया गया विलय, 1972 में इंदिरा गांधी ने जलाई गई थी यह लौ

टीआरपी डेस्क। अमर जवान ज्योति को युद्ध स्मारक ले जाया गया। अब इसे इंडिया गेट से नेशनल वार मेमोरियल ले जाया जा रहा है। 1971 के युद्ध में जो जवान शहीद हुए थे, उनकी याद में ये लौ जलाई गई थी। नेशनल वार मेमोरियल 2019 में बना था और इसकी लागत करीब 176 करोड़ रुपये रही है।

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि अमर जवान ज्योति की मशाल की लौ को बुझाया नहीं जा रहा है, इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ज्वाला में मिला दिया जाएगा। नई दिल्ली इंडिया गेट पर ये कार्यक्रम 3.30 बजे के करीब शुरू हुआ, दोनों स्थानों के बीच 400 मीटर की ही दूरी है, लिहाजा इसमें ज्यादा देर नहीं लगेगी।

अमर जवान ज्योति को मशाल वाहक द्वारा नेशनल वार मेमोरियल ले जाया गया। मार्च पास्ट के साथ अमर जवान ज्योति को स्मारक की ओर ले जाया गया। इसे देश के रणबांकुरों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता के नए सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है। 26 जनवरी 1972 को इंदिरा गांधी ने अमर जवान ज्योति ने यह लौ जलाई थी, जिसे अब 50 साल बाद राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ले जाया गया।

See also  छत्तीसगढ़ः आज मन की बात में पीएम मोदी ने किया जगदलपुर की रूमेला का जिक्र

सरकार की दलील है कि 1971 के युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों से किसी का भी नाम इंडिया गेट पर उल्लेखित नहीं है, वहां सिर्फ प्रथम विश्व युद्ध में शहीद जवानों के नाम ही अंकित हैं। जबकि नेशनल वार मेमोरियल में 26 हजार से ज्यादा जवानों के नाम उल्लेखित हैं। लिहाजा बेहतर होगा कि इस लौ को स्मारक में लाया जाए।

इसी के साथ गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम भी 24 जनवरी की जगह 23 जनवरी को शुरू होगा। 23 जनवरी 2022 को नेताजी की जयंती का शताब्दी समारोह है और उस दिन एक बड़े समारोह का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कहा जा रहा है कि इस कवायद के साथ इंडिया गेट का लंबे इतिहास अब एक नए मोड़ की ओर बढ़ रहा है।

कांग्रेस ने सरकार के इस कदम पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने अमर जवान ज्योति की लौ का राष्ट्रीय समर स्मारक पर जल रही लौ के साथ विलय किए जाने को लेकर सवाल उठाए. देश की सबसे पुरानी पार्टी ने आरोप लगाया कि यह कदम सैनिकों के बलिदान के इतिहास को मिटाने की तरह है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा. कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं…, हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे।

See also  नुसरत जहां का पीएम मोदी पर हमला, ट्वीट कर पूछा-आप अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर