TRP डेस्क : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि “मैंने अपना RTPCR COVID19 टेस्ट कराया है जिसमें मैं कोविड पॉजिटिव आया हूं। मुझे सामान्य लक्षण है। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने स्वयं को आइसोलेट किया है। आगामी सभी कार्य मैं वर्चुअली करूंगा। कल संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में, मैं वर्चुअली शामिल रहूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि “मेरे सम्पर्क में आने वाले सभी साथियों से मेरा निवेदन है कि अपना टेस्ट ज़रूर करवा लें।साथ ही यह आग्रह है कि मेरे संपर्क में आने वाले सभी साथी भी तुरंत प्रभाव से अपने आप को आइसोलेट कर लें। मध्य प्रदेश में अब COVID19 की संक्रमण दर घटकर 2% रह गई है। आज 1,222 केस ही आये हैं, लेकिन खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है। अतः आप सबसे आग्रह है कि समस्त स्वास्थ्य दिशा निर्देशों का पालन करते रहिये। मास्क लगाइये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिये।”

See also  शिवराज मंत्रिमंडल का गठन आज, दोपहर 12 बजे शपथ, भाजपा के 3 नेता और सिंधिया खेमे से तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत मंत्री बनेंगे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर