CG Weather Alert : बदला मौसम का मिजाज! रायपुर समेत कई जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार, पड़ेगी कड़ाके की ठंड
CG Weather Alert : बदला मौसम का मिजाज! रायपुर समेत कई जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जिसके चलते आज कई इलाकों में बारिश हो रही है। अगले दो दिनों तक बारिश और ठंडी हवा चलने के आसार है।

राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से हल्की बूंदाबादी हो रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट हुआ है। वहीं अगले दो दिनों तक राहत के आसार नहीं है। बारिश के बाद फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

मौसम विभाग की माने तो उत्तर और दक्षिण से आने वाली हवा के टकराने के असर से बारिश हो रही है। सरगुजा के अलावा सभी संभागों में हल्की बारिश की संभावना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  2025 के पहले दिन इनामी नक्सली ने SP के समक्ष किया आत्मसमर्पण