टीम इंडिया के उपकप्तान राहुल ने जीता दिला, 11 साल के बच्चे की सर्जरी के लिए दान किए 31 लाख रुपए

मुंबई। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान केएल राहुल ने दिल जीत लिया है। उन्होंने एक दुर्लभ रक्त बीमारी से जूझ रहे 11 साल के वरद नलवाडे की मदद की है। वरद को इलाज के लिए तत्काल बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। इसके लिए उसके परिवार वालों को 35 लाख रुपए चाहिए थे।

जैसे ही यह बात राहुल को पता चली, वह पीड़ित परिवार की मदद के लिए सामने आए और 31 लाख रुपये दान किए। वरद आगे चलकर भारत के लिए क्रिकेट खेलना चाहता है। दिसंबर में वरद के पिता सचिन नलवाडे और मां स्वप्ना झा ने अपने बेटे के इलाज के लिए एनजीओ की मदद से 35 लाख जुटाने के लिए अभियान शुरू किया था।

पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला वरद पिछले साल सितंबर से ही मुंबई के जसलोक अस्पताल में हेमेटोलॉजिस्ट की देखरेख में थे। वह अप्लास्टिक एनीमिया नाम की एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे थे। वरद के रक्त में प्लेटलेट्स का स्तर बहुत कम था। इसके इलाज के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट ही एकमात्र जरिया है।

See also  IPL 2026 : ईडन में मुकुल चौधरी का तूफान! हेलीकॉप्टर शॉट से जीता दिल, इस खिलाड़ी को मानते है अपना आदर्श

राहुल ने कहा…

राहुल ने इस बारे में कहा- जब मुझे वरद की स्थिति के बारे में पता चला, तो मेरी टीम ने गिवइंडिया एनजीओ से संपर्क किया, ताकि हम उसकी हर संभव मदद कर सकें। मुझे खुशी है कि सर्जरी सफल रही और वरद की हालत अब सुधर रही है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द ठीक होंगे और अपने सपनों को हासिल करेंगे। मुझे उम्मीद है कि मेरा योगदान ज्यादा से ज्यादा लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।