राहुल गांधी के आवास पर आज है महत्वपूर्ण बैठक, प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सीएम होंगे शामिल

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर आज महवपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हो रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि प्रियंका गांधी भी इस बैठक में हिस्सा ले रही हैं।

बता दें कि राजस्थान सरकार को छत्तीसगढ़ में आवंटित पारसा कोल ब्लॉक खान में खनन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार मंजूरी नहीं दे रही है। जिससे प्रदेश में कोयला संकट गहराता जा रहा हैं। बता दें कि इस मसले को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तक भी अपनी समस्या पहुंचा चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  NRDA आंदोलन : छेरछेरा पर CM से अपना हक मांगेंगे किसान, राकेश टिकैत बन सकते हैं आंदोलन का बड़ा चेहरा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।