अब कांग्रेस के इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, सोनिया को लिखी चिट्ठी
अब कांग्रेस के इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, सोनिया को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रहे एके एंटनी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि वह अब सक्रिय राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं और कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

81 साल के एंटनी ने सोनिया गांधी से कहा है कि 2 अप्रैल को उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है और अब इसके बाद वह दोबारा चुनाव में नहीं उतरना चाहते। वह इस समय केरल से राज्यसभा सांसद हैं।

एके एंटनी ने यह भी कहा है कि वह अब दिल्ली में नहीं रहेंगे। जल्द ही वह तिरुवनंतपुरम में शिफ्ट होंगे। वह 52 साल से राजनीति में हैं। पहली बार 1970 में वह केरल में विधायक बने थे। वह कांग्रेस युवा और छात्र विंग के नेता थे। एंटनी तीन बार केरल के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। 37 साल की साल की उम्र में वह केरल के मुख्यमंत्री बन गए थे।

तीन बार बने केंद्रीय मंत्री और पांच बार पहुंचे राज्यसभा

See also  कैबिनेट सचिव ने राज्य के मुख्य सचिव व आला अफसरों की ली वीडियो कान्फ्रेंसिंग, कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए संशोधित गाइडलाइन का पालन करने के दिए निर्देश

बता दें कि 10 साल तक एंटनी कांग्रेस संसदीय समिति के प्रेसिडेंट रहे और पांच बार विधानसभा पहुंचे। तीन बार वह केंद्रीय मंत्री रहे और पांच बार राज्यसभा पहुंचे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।