करीबी मुकाबले में छूट न जाए कुर्सी! गोवा पहुंचे कांग्रेस के संकटमोचक
करीबी मुकाबले में छूट न जाए कुर्सी! गोवा पहुंचे कांग्रेस के संकटमोचक

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के चुनाव नतीजे गुरुवार को आने वाले हैं। इससे पहले एग्जिट पोल्स में गोवा में किसी को भी बहुमत न मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। इसके बाद से ही कांग्रेस खेमे में हलचल है और उसे 2017 की कहानी के रिपीट होने का डर सता रहा है।

ऐसे में इससे निपटने के लिए उसने अपने संकटमोचकों को तैनात कर दिया है। कांग्रेस की ओर से कर्नाटक के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार को गोवा भेजा गया है। कांग्रेस की प्लानिंग है कि विधायकों को किसी रिजॉर्ट में रखा जाए ताकि नतीजे आने पर किसी भी तरह की चालबाजी से निपटा जा सके।

कहा जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान से डीके शिवकुमार को निर्देश मिला है कि वह सभी विधायक प्रत्याशियों को एक ही जगह रखें। इसमें से एक विकल्प उन्हें रिजॉर्ट में रखने का भी है। डीके शिवकुमार ने खुद कहा कि पार्टी कार्यकर्ता की ड्यूटी के तौर पर मैं रहूंगा।

See also  नई राजधानी प्रभावित किसान 3 जनवरी से करेंगे आंदोलन का शंखनाद, महापंचायत में लिया गया फैसला

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूरी कर्नाटक यूनिट ने ही गोवा में काफी मेहनत की है। अब मैं अपने नेताओं की मदद के लिए मौजूद रहूंगा। इससे पहले भी डीके शिवकुमार का विधायकों को रिजॉर्ट में रखने का अनुभव रहा है।

बता दें कि 2017 में गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन सरकार बनाने का दावा भाजपा ने पेश किया और विधायकों का समर्थन भी साबित कर सत्ता हासिल कर ली थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।