आप की हुई पंजाब... कपूरथला से कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस कैंडिडेट राणा गुरजीत सिंह

टीआरपी डेस्क। Punjab Assembly Election Results 2022 : आम आदमी पार्टी पंजाब में भी दिल्ली की कामयाबी दोहरा रही है। पार्टी बहुमत के आंकड़े से भी पार निकल गई है। दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में टक्कर है, लेकिन दोनों मिलाकर भी आप के आसपास पहुंचती नजर नहीं आ रही हैं।

देखें ताजा रुझान…

कुल सीटेंकांग्रेसAAPअकाली+भाजपा+अन्य
1171389951

  • पंजाब में पहली जीत। कपूरथला सीट से कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस कैंडिडेट राणा गुरजीत सिंह जीते।
  • पंजाब के दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इनमें CM चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं।
  • पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहर सीट से पीछे चल रहे हैं।
  • CM चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब सीट से पीछे चल रहे हैं। उनके सभी मंत्री भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
  • अमृतसर ईस्ट सीट से पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
  • पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब में गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेकने पहुंचे।
  • आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने संगरूर के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। उनके घर सुबह से जलेबियां बननी शुरू हो गईं और घर को सजाया भी गया है।
  • प्रशासन की पूरी तैयारी न होने के कारण नवांशहर जिले के बलाचौर में वोटों की गिनती पूरे 21 मिनट की देरी से 8:21 बजे शुरू हुई।
See also  कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, रस्सियों के सहारे कूदकर छात्रों ने बचाई अपनी जान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर