बड़ी खबरः कांग्रेस नेत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर ईडी का छापा

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन में ईडी ने छापामार कार्रवाई की है। यहां कांग्रेस नेत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उनके भाई के घर पर टीम पहुंची। बता दें कि पाटन में सोमवार की सुबह कांग्रेस नेत्री के यहां ईडी की टीम ने छापामार कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सोमवार की सुबह दक्षिण पाटन के ग्राम गातापार पहुंचा। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंती साहू एवं विमल साहू के घर जरूरी दस्तावेज खंगाल रही हैं। दोनों के निज निवास पर ईडी की टीम जांच में जुटी है। फिलहाल इस मामले में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Chhattisgarh Assembly Election 2023; जानें कौन हैं प्रतापपुर से भाजपा प्रत्याशी शकुंतला पोर्ते