तेलंगाना

टीआरपी डेस्क। तेलंगाना सरकार ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों की आगे की पढ़ाई का खर्च उठाएगी। रूस-यूक्रेन में चल रही जंग के कारण छात्रों को बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ यूक्रेन छोड़ना पड़ा है।

तेलंगाना के जो छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए थे और रूसी हमले के बाद देश वापस लौटे हैं। उनकी पढ़ाई के लिए तेलंगाना की के. चंद्रशेखर राव सरकार सरकार पैसे देगी। केंद्र सरकार ने हाल ही में युद्धग्रस्त देश से 18,000 से अधिक भारतीयों को निकालकर स्वदेश लाया है।

ये छात्र वहां रह कर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। इससे पहले NMC ने भी इन छात्रों को बड़ी राहत दी थी। कमीशन ने कहा था कि जिन मेडिकल स्टूडेंट्स की डिग्री पूरी हो चुकी है, उन्हें भारत में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। विदेश से पढ़कर आने वाले छात्रों के लिए इंटर्नशिप की 7.5% सीटें भी तय की गईं हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में जल्द होने वाली है मानसून की विदाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।