बड़ी खबर: सिद्धू ने दिया इस्तीफा, फोटो शेयर कर कहा- "हाईकमान की जैसी इच्छा थी वैसी ही मैंने किया"

टीआरपी डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब में हार मिलने के बाद अब कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब में कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कल (मंगलवार) सोनिया गांधी ने सिद्धू समेत समेत सभी चुनावी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था।

इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा (Resignation) दिया और उसकी तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। तस्वीर के साथ ही नवजोत लिखते हैं, “कांग्रेस पार्टी के हाईकमान की जैसी इच्छा थी वैसी ही मैंने किया है।”

बता दें पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू को खुद अमृतसर ईस्ट से चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार ने उन्हें हरा दिया था। कांग्रेस की हार के बाद लगातार नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की मांग की जा रही थी।

See also  TMC के प्रवक्ता साकेत गोखले गिरफ्तार, मोरबी हादसे पर अफवाह फैलाने का आरोप

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर