नेशनल डेस्क। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भाजपा समर्थकों को धमकी देते नजर आ रहे है। टीएमसी विधायक का यह वीडियो बंगाल के भाजपा के सह बंगाल प्रभारी अमित मालवीय ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट और चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव होने वाले है।

TMC विधायक का यह वीडियो शेयर करते हुए अमित मालवीय ने तृणमूल विधायक नरेन चक्रवर्ती पर पार्टी के समर्थकों को धमकाने का आरोप लगाया है। भाजपा सह प्रभारी मालवीय ने कहा कि चक्रवर्ती भाजपा के समर्थकों को धमकाया कि यदि उन्होंने उसे वोट दिया चुनाव बाद अंजाम भोगना पड़ेगा। इस मामले में बीजेपी IT सेल प्रमुख मालवीय में चुनाव आयोग से संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

वीडियो में यह देखा जा सकता है कि MLA नरेन चक्रवर्ती भाजपा समर्थकों से कह रहे हैं कि “वे उसे वोट न दें, वरना चुनाव के बाद देख लेंगे। भाजपा को वोट नहीं दिया तो वे राज्य में रह सकेंगे और काम-धंधा कर सकेंगे, टीएमसी उनका समर्थन करेगी।”

See also  साइरस मिस्त्री की मौत के बाद मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब कार में बैठने वाले हर शख्स को लगाने होंगे सीट बेल्ट, जल्द जारी होगा आदेश

वीडियो जारी करते हुए मालवीय ने कहा, “टीएमसी के पांडवेश्वर (आसनसोल) के विधायक नरेन चक्रवर्ती, भाजपा मतदाताओं और समर्थकों को खुली धमकी देते हुए कहते हैं कि वे बाहर न आएं और वोट न दें, अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे। ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे होना चाहिए लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी उन्हें संरक्षण देती हैं। चुनाव आयोग को ध्यान देना चाहिए।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।