इस राज्य के तहसीलदार, पटवारी व कानूनगो हड़ताल पर

लुधियाना। लंबी में किसान यूनियन द्वारा सुंडी से बर्बाद हुई फसल के तुरंत मुआवजे को लेकर तहसीलदार और पटवारियों को बंदी बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसके विरोध में राज्यभर के पटवारियों ने आज पंजाब में कलमछोड़ हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

पंजाब पटवारी यूनियन के प्रधान हरवीर सिंह ढींडसा और जिला अध्यक्ष वरिंदर शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सुंडी के कारण बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की घोषणा की जा चुकी है और पंजाब में जहां भी फसल का नुकसान हुआ है वहां पटवारियों की तरफ से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके बावजूद सोमवार दोपहर को लंबी में मुआवजे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ड्यूटी पर तैनात नायब तहसीलदार और पटवारियों को गैरकानूनी ढंग से बंदी बना लिया। देर रात तक स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी किसानों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन किसानों ने बंदी बनाए नायब तहसीलदार व पटवारियों को रिहा नहीं किया। ढींडसा और शर्मा ने कहा कि सरकारी अधिकारियों को ड्यूटी दौरान बंदी बनाना गंभीर मामला है इसलिए जब तक उक्त किसानों के खिलाफ कार्रवाई कर सरकारी कर्मचारियों को रिहा नहीं करवाया जाता तब तक पंजाब में कानूनगो और पटवारी अपने दफ्तरों को बंद कर कलमछोड़ हड़ताल करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।