गोवा सरकार का बड़ा फैसला, हर परिवार को देंगे तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त

पणजी। गोवा सरकार ने महंगाई को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वह राज्य में हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देगी, जैसा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को नयी कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह घोषणा की। कैबिनेट में मुख्यमंत्री और आठ अन्य मंत्री शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सावंत ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बैठक की अध्यक्षता की। कैबिनेट ने नए वित्तीय वर्ष से भाजपा के घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार तीन सिलेंडर मुफ्त देने की योजना तैयार करने का फैसला किया है।

बता दें पिछले महीने हुए गोवा विधानसभा चुनाव से पहले, भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो हर साल तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में मिलेंगे। सावंत ने कहा कि लौह अयस्क खनन को फिर से शुरू करना और रोजगार सृजन मौजूदा कार्यकाल के दौरान उनकी प्राथमिकताएं रही हैं। विरोधियों द्वारा उन्हें आकस्मिक मुख्यमंत्री” बताए जाने पर सावंत ने कहा कि इस बार वह राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित हुए हैं, उन्हें चयनित नहीं किया गया है। हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 40 सदस्यीय सदन में 20 सीटें जीतीं। भाजपा ने यह चुनाव सावंत के नेतृत्व में लड़ा था।

See also  करतारपुर: इमरान का फैसला पाक सेना ने पलटा, भारतीयों के लिए जरूरी होगा पासपोर्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।