दंतेवाड़ा में माता दंतेश्वरी के दर्शन के बाद बस्तर में लड्डूओं से तौले गए सीएम भूपेश बघेल

टीआरपी डेस्क। सीएम भूपेश बघेल 2 दिन के बस्तर दौरे पर हैं। यहां अपने दौरे के दूसरे दिन दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी और मावाली माता की पूजा की है। सीएम ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की है। इसके बाद सीएम ने सेवादारों को भोजन कराया है और उन्हें धोती-कुर्ता भेंट किया है।

माता पूजन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बस्तर संभाग द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी करने वाले पेंशन पुरुष की संज्ञा देते हुए जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित आभार सम्मेलन में लड्डुओं से तौलकर अपनी खुशियों का इजहार किया।

इसके पहले शनिवार रात को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लाल बाग के पास स्थित नेहरू मेमोरियल पार्क का शुभारंभ किया था। साथ ही यहां पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया है। अब इस परिसर को नेहरू मंच के नाम से भी जाना जाएगा।

See also  कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह की तबीयत बिगड़ी, रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।