बड़ी खबरः 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सरकार कराएगी हेलीकॉप्टर राइड, सीएम ने की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा है कि कि 10वीं-12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए सरकार उन्हें हेलीकॉप्टर राइड कराएगी।

बता दें कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान यह घोषणा की।

बता दें कि आज सुबह से ही सीएम अधिकारियों के साथ जिले की विकास योजनाओं को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। राजधानी से पहुंचे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सीएम ने जिले वासियों की सहूलियत के लिये संचालित विकास योजनाओं और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  आखिर क्यों किसानों ने सीएम भूपेश बघेल को पहनाई 20 रुपए के नोटों की माला, जानिए क्या है खास?