Cyclone Asani: आंध्र में इंटरमीडिएट का एग्जाम टला, तटीय जिलों में भारी बारिश का अनुमान
Cyclone Asani: आंध्र में इंटरमीडिएट का एग्जाम टला, तटीय जिलों में भारी बारिश का अनुमान

विशाखापट्टनम। साइक्लोन असानी Cyclone Asani ने 24 घंटे में ही अपना रास्ता बदल लिया है। चक्रवात ने आंध्र प्रदेश की ओर रुख कर लिया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया। अलर्ट के बाद राज्य में बुधवार को होने वाले इंटरमीडिएट की परीक्षाएं टाल दी गई हैं।

IMD वैज्ञानिक, संजीव द्विवेदी ने बताया कि चक्रवात बुधवार सुबह तक काकीनाड़ा एवं विशाखापट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। इसके बाद यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है।

आंध्र प्रदेश में इसके चलते रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

100 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

असानी यहां तेज बारिश के साथ 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में यहां नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन को चक्रवात से जुड़ी आपदाओं को रोकने के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है।

See also  Maharashtra Assembly Elections : कांग्रेस ने 43 विधानसभा क्षेत्रों में किए कॉर्डिनेटर नियुक्त, नितिन भंसाली को…

तटीय जिलों में भारी बारिश का अनुमान

IMD के मुताबिक आंध्र प्रदेश में के श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी, कृष्णा, गुंटूर और पश्चिम गोदावरी जिलों में बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।