Horoscope 29 November 2022 : ये राशि वाले भावनाओं में बहकर न लें कोई निर्णय, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 29 November 2022 : ये राशि वाले भावनाओं में बहकर न लें कोई निर्णय, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। इसी के तहत आज ग्रहों की स्थिति कई राशि वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जबकि कई राशि वालों के लिए आज का दिन किसी वरदान से कम नहीं है।

राशिफल-

मेष-आपके अंदर नकारात्‍मक और सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। कन्‍फ्यूजन होगा। हां और ना में फंसे रहेंगे। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार सही रहेगा लेकिन खर्च की अधिकता भी मन को परेशान करेगी।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति ठीक नहीं है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, जीवनसाथी से दूरी, प्रेम में तू-तू, मैं-मैं, बच्‍चों की सेहत को लेकर परेशानी रहेगी। व्‍यवसाय और आय सही चलती रहेगी। मां काली की अराधना करते रहें।

See also  Horoscope 31 December 2024 : साल के आखिरी दिन इन जातकों को कारोबार में होगा मुनाफा, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मिथुन-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नकारात्‍मक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इससे मन खराब होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। व्‍यापार में किसी तरह की समस्‍या न हो ध्‍यान रखें। शासन-सत्‍ता पक्ष से पंगेबाजी न करें।

सिंह-यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। धर्म-कर्म में अतिशय से बचें। मान-सम्‍मान पर कोई ठेस न पहुंचे ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा।

कन्‍या-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। उदर रोग से आप भी परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा।

तुला-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन डिस्‍टर्बेंस बना रहेगा। पैरों में चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक है। व्‍यापार भी सही चल रहा है लेकिन कोई नई शुरुआत न करें।

See also  Horoscope 9 May 2025 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारें

वृश्चिक-गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की बहुत अच्‍छी स्थिति है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा।

धनु-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। महत्‍वपूर्ण निर्णय टाल कर रखें। विद्यार्थी कोई नई शुरुआत न करें। मन थोड़ा सा नकारात्‍मक बना रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। मानसिक दबाव बना रहेगा।

मकर-घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में कठिनाई का अनुभव करेंगे। रक्‍तचाप अनियमित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा।

कुंभ-व्‍यापारिक लाभ होने के संकेत हैं। एक नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी होगी। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा है।

मीन-गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। कुटुम्‍बों से न उलझें। पूंजी निवेश अभी न करें। प्रेम में नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान देने की जरूरत है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा।

See also  GANESH CHATURTHI SPECIAL: जानें किस मुस्लिम बहुल देश के नोट में हैं भगवान गणेश की फोटो और दुनिया में कहां है सबसे ऊंची प्रतिमा...!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर