भूकंप से दहला अफगानिस्तान, अब तक 255 की मौत, 500 से ज्यादा घायल
भूकंप से दहला अफगानिस्तान, अब तक 255 की मौत, 500 से ज्यादा घायल

TRP डेस्क : भारत के सीमावर्ती अफगानिस्तान में आज तड़के आए भूकंप से भारी तबाही आई है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसे पाकिस्तान तक महसूस किया गया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। इस घटना में अब तक अफगानिस्तान में 255 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्व क्षेत्र रहा।

पाकिस्तान में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके पाकिस्तान के कई शहरों में महसूस किए गए। पाकिस्तान में भी लोग डरकर घरों बाहर निकल गए थे। कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए भूकंप आने की जानकारी दी। लोगों ने लिखा कि भूकंप के ये झटके कुछ सेकेंड तक महसूस हुए थे, लेकिन इसकी वजह से लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे थे।

इससे पहले शुक्रवार को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था। तब इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और मुल्तान में ये झटके महसूस हुए थे। ये झटके फैसलाबाद, एबटाबाद, स्वात, बुनेर, कोहाट और मलकांडी में भी महसूस हुए।

See also  क्या हवा के माध्यम से फैलता है कोरोना वायरस ? लैंसेट अध्ययन में चौंकाने वाले दावे…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर