रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत सुकमा जिले में कुपोषण की दर को कम करने के लिए प्रारंभ किए गए ‘संवरता सुकमा‘ कार्यक्रम के तहत संचालित गतिविधियों का अवलोकन आज रामपुरम ग्राम पंचायत के आश्रित गांव गीदम में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में किया।

मुख्यमंत्री ने यहां गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकरी दी और बच्चों को गर्म भोजन कराया।

कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि जिले के 1 से 6 वर्ष के बच्चों के साथ ही गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को सप्ताह में तीन दिन अण्डा दिया जा रहा हैं और एक से 3 वर्ष के बच्चों व गर्भवती-शिशुवती महिलाओं को रागी की खिचड़ी या हलवा या उपमा दी जा रही हैं।

1 से 3 वर्ष तक बच्चों को बिस्किट और 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को चिक्की दी जा रही हैं।

इस अवसर पर राजस्व एवं जिले के

प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल,

उद्योग मंत्री कवासी लखमा

सांसद दीपक बैज,

कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम,

See also  विधानसभा : मंत्री शिव डहरिया का सदन में बहिष्कार, अजय चंद्राकर ने सवाल पूछने से किया इंकार, स्पीकर ने कहा- सदन में यह व्यवहार उचित नहीं

बस्तर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,

बीजापुर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी,

मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी,

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम,

कमिश्नर अमृत कुमार खलखो,

आईजी विवेकानंद सिन्हा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।