सूरजपुर। सूरजपुर जिले में जमीनी विवाद के कारण भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या करने वाले बारह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी आरोपी एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि हत्या में शामिल 12 आरोपियों में 5 महिलायें भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – ठग मांग रहें हैं कलेक्टर की तस्वीर लगा कर रीचार्ज के लिए पैसे, जाँच में जुटी साइबर पुलिस

दरअसल चन्दोरा थाना क्षेत्र के निवासी और प्रतापपुर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष हृदल राजवाड़े का सेमई गांव के विश्वकर्मा परिवार से किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके निपटारे के लिए मृतक गांव के सरपंच के पास गया हुआ था। इसी दौरान सरेआम कुछ लोगों ने टंगिये और डंडे से उस पर हमला कर दिया। जिसकी वजह से मौके पर ही हृदल राजवाड़े की मौत हो गई।

मृतक की हत्या के बाद ये सभी आरोपी गांव में ही छिप गए थे। जिसके बाद पुलिस ने छावनी बना कर उन्हें रातों रात दबोच लिया। बहरहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

See also  CG Government Holiday of 2024 : सरकार ने 2024 की सरकारी छुट्टी का जारी किया नोटिफ‍िकेशन, देखें राजपत्र

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर