Horoscope 19 December 2022 : इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से होगी बेहतर, पढ़े अपना राशिफल
Horoscope 19 December 2022 : इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से होगी बेहतर, पढ़े अपना राशिफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा रहेगा लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है।

वृषभ-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई और सकारात्‍मक स्थिति होगी।

मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। ज्ञानार्जन में समय गुजरेगा। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापार भी करीब-करीब मध्‍यम रहेगा।

See also  बुध होने जा रहा है अस्त, इन तीन राशियों पर पड़ेगा असर

सिंह-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह के भी संकेत हैं। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

कन्‍या-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा।

तुला-वाणी अनियंत्रित न करें। सोच-समझकर वाणी का प्रयोग करें। पूंजी का निवेश न करें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है।

वृश्चिक-भाग्‍यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। प्रेम और संतान भरपूर सहयोग दे रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

धनु-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्‍यथि‍त रहेगा। नेत्र विकार और सिरदर्द परेशान करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है लेकिन मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

मकर-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा।

See also  Horoscope 20 September 2022 : इन राशि वालों की आज बढ़ सकती हैं परेशानियां, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

कुंभ-कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। व्‍यापारिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है।

मीन-भाग्‍यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। भाग्‍यवश भी कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर