Horoscope 18 October 2022 : इन राशि वालों का पराक्रम लाएगा रंग, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 18 October 2022 : इन राशि वालों का पराक्रम लाएगा रंग, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यवसायिक लाभ होता रहेगा। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। अपनो का साथ होगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहत अच्‍छी होगी। सुखद समय है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।

वृषभ-धन का आवक बढ़ा रहेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यवसायिक लाभ होता रहेगा।

मिथुन-ऊर्जा के केंद्र बने रहेंगे। ऊर्जा का संचार ऐसा होगा कि लोग आकर्षित होंगे आपकी ओर। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। प्रेम का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान का साथ होगा। व्‍यवसायिक लाभ होता रहेगा।

कर्क-खर्च इत्‍यादि में मन थोड़ा परेशान रहेगा। यद्यपि की शुभ कार्यों, फैशन आदि पर खर्च होगा। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में थोड़ी सी कलह या चिंता का विषय दिख रहा है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक भी मध्‍यम कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें।

See also  Horoscope 16 September 2022 : इन राशि वालों के लिए लक्ष्मी योग का हो रहा निर्माण, जानें क्या कहते है आपके सितारे

सिंह-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। सुखद समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम संतान मध्‍यम चल रहा है लेकिन व्‍यापार बहुत अच्‍छा चल रहा है। सफेद वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी में बढ़ोत्‍तरी होगी। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। प्रेम, संतान, व्‍यवसाय, स्‍वास्‍थ्‍य सब अच्‍छा है।

तुला-यात्रा में लाभ होगा। सुखद समय है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार आपका बहुत अच्‍छा दिख रहा है।

वृश्चिक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा नहीं दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी ठीक चलेगा।

धनु-शादी तय हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।

मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष से खुशहाल समाचार मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय है।

See also  Horoscope 28 August 2022 : इन राशि वालों का पराक्रम लाएगा रंग, इनका खर्च की अधिकता को लेकर मन रहेगा परेशान

कुंभ-दिमागी चंचलता पर नियंत्रण रखें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। सुखद समय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम और संतान थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।

मीन-भौतिक सुख सम्‍पदा में वृद्धि होगी। बड़ी खरीदारी के आसार दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान बहुत अच्‍छा है। व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर