मुजफ्फरपुर। हिंदी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के साथ कई सुपरहिट फिल्म देकर देश भर में दर्शकों के बीच वाहवाही लूटने वाले युवा अभिनेता रणवीर सिंह को न्यूड फोटोशूट कर सुर्खियां बटोरने का शौक महंगा पड़ता जा रहा है। अभिनेता के इस हरकत ने फिल्म इंडस्ट्रीज सहित उनके चाहने वालों में नकारात्मक भाव पैदा कर दिया है और सभी तरफ उनकी आलोचना हो रही है। उनके खिलाफ मामला दर्ज होने का सिलसिला लगातार जारी है। अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा कराए गए फोटोशूट को लेकर चल रहे विवाद के बीच बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दी और प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की।

सामाजिक कार्यकर्ता एम राजू नैय्यर ने एक स्थानीय अदालत के समक्ष रणवीर के खिलाफ उक्त याचिका भादवि की धारा 292, 293 एवं 509 तथा आईटी अधिनियम की धारा 67 ए के तहत दायर की है। नैय्यर के वकील मनोज कुमार ने बताया कि अदालत द्वारा मामले की सुनवाई पांच अगस्त को की जाएगी।
इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने वीरवार को कहा कि महिलाओं की नग्न तस्वीरें प्रसारित किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताता है लेकिन एक अभिनेता का नग्न तस्वीर खिंचवाना समाचार चैनल पर प्राइम टाइम की बहस का विषय बन गया है। मालीवाल ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के नग्न तस्वीरें खिंचवाने पर उपजे विवाद के बीच यह कहा। रणवीर ने हाल में इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें साझा की थीं।

See also  Corona India : देश में Covid 19 का आंकड़ा 47 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 94372 नए केस

ये भी पढ़ें : पंजाब में राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर कुलदीप सिंह की मौत पर उठने लगे सवाल

मालीवाल ने ट्वीट किया, समाज में आए दिन महिलाओं की नग्न तस्वीरें सामने आती हैं और कोई इस पर आपत्ति नहीं जताता। अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाला एक अभिनेता नग्न तस्वीरें खिंचवाने का फैसला करता है और यह प्राइम टाइम की बहस का विषय बन जाता है। क्या देश में कोई असली मुद्दा नहीं बचा है?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर