मुंबई : बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर का चिट-चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ की शुरुआत हो चुकी है। यह शो लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है। हर एपिसोड में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स तक, सभी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस सीजन, स्टार्स अपनी सेक्स लाइफ तक को लेकर भी खुलासे कर रहे हैं जिसे सुनकर सभी काफी हैरान हो रहे हैं।

बता दें कि, ‘कॉफी विद करण -7’ के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शामिल हुए थे। इस दौरान आलिया ने अपनी शादी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए थे। करण जौहर ने 2 अगस्त 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें करीना कपूर एक्टर आमिर खान की जमकर टांग खिंचाई करती हुई नजर आ रही हैं।

आमिर खान और करीना कपूर खान के एपिसोड का प्रोमो आया है जिसमें करण, करीना से पूछते हैं कि क्या बच्चे होने के बाद क्वालिटी सेक्स होता है, ये सही है या गलत। इस पर करीना कहती हैं, आपको नहीं पता होगा। करण कहते हैं मेरी मां यह शो देख रही हैं और आप मेरी सेक्स लाइफ के बारे में बात कर रही हो।

See also  प्रदेश के मल्टीप्लेक्सों में भी होगा छत्तीसगढ़ी फिल्मों का प्रदर्शन

इस पर आमिर तुरंत जवाब देते हैं, आपकी मां का दूसरों की सेक्स लाइफ के बारे में सुनकर अजीब नहीं लगेगा?

वहीं करण जौहर ने खुद अपनी सेक्स लाइफ को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, मेरी लव और सेक्स लाइफ काफी अकेलेपन से भरी है क्योंकि मेरी लाइफ में कोई पार्टनर ही नहीं है।

रणवीर सिंह ने शो में कहा, मेरे पास अलग-अलग सेक्स प्लेलिस्ट है। सेंसुअस, पैशनेट, लविंग सेक्स के लिए अलग। इसके बाद डर्टी सेक्स के लिए अलग।

आलिया भट्ट से करण ने शो में पूछा कि शादी के बाद आपको क्या लगा कि सब मिथ है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती। आप इतने थके होते हो कि आप सो जाते हो।

विजय देवरकोंडा ने तो काफी बोल्ड स्टेटमेंट्स दिए। उन्होंने कहा कि वह पब्लिक प्लेस में सेक्स कर चुके हैं। वह बाइक और बोट में सेक्स कर चुके हैं। इसके अलावा विजय ने यह भी कहा था कि उन्होंने कभी थ्रीसम ट्राई नहीं किया है और वह इसे ट्राई करना चाहेंगे।

See also  इस सुपरस्टार की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, गैर जमानती वारंट जारी

जाह्नवी कपूर से करण जौहर ने पूछा था कि क्या वह कभी अपने एक्स के साथ सेक्स करेंगी तो इस पर जाह्नवी ने तुरंत जवाब दिया था कि एक्स, पास्ट होता है और वह पास्ट में नहीं जाएंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर