देवघर। झारखंड के देवघर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ( ATC) पर दबाव बनाकर रात में चार्टर्ड प्लेन टेक ऑफ कराने के मामले में भाजपा नेताओं समेत नौ के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इनमें गोड्डा से BJP सांसद निशिकांत दुबे, उनके दो बेटे, सांसद मनोज तिवारी और भाजपा नेता कपिल मिश्रा का नाम शामिल हैं। एफआईआर देवघर एयरपोर्ट पर तैनात DSP सुमन अमन ने जिले के कुंडा थाना में दर्ज शिकायत पर कराई है।

DSP सुमन अमन के मुताबिक, 31 अगस्त को गोड्डा के सांसद, उनके दोनों बेटे, मनोज तिवारी और अन्य लोग देवघर एयरपोर्ट के ATC में जबरन घुसे और कर्मचारियों पर जबरन क्लियरेंस लेने का दबाव बनाया। उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि देवघर एयरपोर्ट में नाइट टेक ऑफ और लैंडिंग की सुविधा अभी तक नहीं है।

बता दें कि 1 अगस्त को सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा देवघर से दुमका गए थे। ये सभी दुमका में पेट्रोल अटैक में मारी गई नाबालिग के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।

See also  खैरागढ़ में 78% हुआ मतदान, लोगो ने बढ़-चढ़ कर लिया चुनाव उत्सव में लिया हिस्सा

दरअसल, दुमका में 23 अगस्त को एक नाबालिग लड़की को पड़ोस में ही रहने वाले शाहरुख हुसैन ने घर में ही पेट्रोल डालकर जला दिया था। रांची के रिम्स में उसका इलाज चला और 28 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी।