दुबई। भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप में करो या मरो का मुकाबला खेला जाना है। अगर आज टीम इंडिया हार जाती है तो वह फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

वहीं, श्रीलंका लगातार दूसरी जीत हासिल कर फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। इससे पहले सुपर-4 के पहले मुकाबले में दासुन शनाका की टीम अफगानिस्तान को हरा चुकी है। ऐसे में आज के मुकाबले में टीम इंडिया पर ज्यादा प्रेशर होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, आर.अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, और अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, वनिंदु हसरंगा, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो।

See also  IND vs SL: टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे से पहले जानें कितने दिन रहना पड़ेगा क्वारंटीन, इस तारीख से शुरू होगा पृथकवास

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।