रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली 30 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी हो गई है। अफसरों के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कंपनी एनटीपीसी से जो बिजली खरीद रही है, उसके एवज में हर महीने 120 करोड़ रुपए अधिक देने पड़ रहे हैं, इसलिए बढ़ी राशि वीसीए चार्ज बढ़ाकर एडजस्ट की गई है।

इस पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस ने छला है। उन्होंने प्रदेश की जनता से बिजली बिल हाफ करने का वादा किया था और अपने कार्यकाल में वो लगातार 4 बार बिजली के बिल में बढ़ोतरी कर चुके है।

इस बार की बढ़ोतरी में 10 प्रतिशत से भी अधिक बिजली के बिल का भार जनता को झेलने पर मजबूर कर दिया है। सरकार ने वादाखिलाफी कर जनता को ठगने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की जनता को लुभावने वादे कर कांग्रेस ने सरकार तो बना ली पर सरकार अपने सारे वादे पूरे करने में बुरी तरह से विफल रही है।

See also  आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की कलंक गाथा है: भाजपा

लगातार तीन बार हुई बढ़ोतरी के बाद 400 यूनिट का बिल 913 रुपए भरता था, अब चौथी बार हुई बढ़ोतरी के बाद 400 यूनिट पर ही 1033 रुपए भुगतान करेगा। जनघोषणापत्र में जो वादे किए गए सभी धोखे हैं, इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता अपने सारे धोखों का बदला लेगी और बची खुची कांग्रेस के अस्तित्व को भी नष्ट कर देगी।

रायगढ़ में मुख्यमंत्री की अधिकारियों को चेतावनी को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक बृमोहन अग्रवाल ने सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। उन्होंने कहा कि पौने चार साल तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोते रहे, अब जब जनता को हिसाब देने का समय आ रहा है तो अधिकारियों को चेतावनी दे रहे हैं। रायगढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश में सड़कों के हाल बेहाल है, मगर मुख्यमंत्री ने कभी उस तरफ ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री जी को दिल्ली, हिमाचल घूमने और दूसरे प्रदेश के विधायकों की मेहमान नवाजी से फुर्सत नहीं मिली।

See also  CG Transfer News : रायपुर में रेवेन्यू विभाग में लंबे समय से जमे बाबुओं का थोक तबादला, देखें लिस्ट

कांग्रेस की इस सरकार ने इस प्रदेश की जनता को गुमराह करने के सिवा कोई काम नहीं किया है। बच्चों के भविष्य के साथ भी ये सरकार खिलवाड़ कर रही है। हाल ही में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर जो आंकड़ें जारी हुए हैं उसमें छत्तीसगढ़ का स्थान नीचे से तीसरे स्थान पर है। ये बेहद शर्मनाक है। इस प्रदेश के शिक्षामंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। ये वही शिक्षा मंत्री हैं जो कुछ दिन पहले शराब में पानी की मात्रा मिलाने पर ज्ञान दे रहे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।