नई द‍िल्‍ली। सिद्धू मूसेवाला का मर्डर करने वाले गैंगस्‍टर लॉरेंस ब‍िश्‍नोई गैंग के निशाने पर अब सुपर स्‍टार सलमान खान लगा रात बनाये हुए है। ब‍िश्‍नोई गैंग पिछले 4 साल में सलमान खान की हत्या करने की 4 बार कोशिशें भी कीं है। गुरुवार को पंजाब पुलिस ने इस मामले में नया खुलासा किया है। उनके अनुसार लॉरेंस गैंग ने पिछले तीन महीने में सलमान पर उनके फार्म हाउस के रास्ते में हमले की दो और कोशिशें कीं है।

पंजाब पुलिस ने बताया कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले लॉरेंस ने सलमान को मारने की साजिश रची थी। प्लान A के फेल हो जाने के बाद गैंग ने प्लान B तैयार किया था। हालांकि, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस प्लान को गोल्डी बराड़ लीड कर रहा था। गोल्डी ने सलमान की हत्या करने के लिए कपिल पंडित (लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर) को चुना था और यह तय हुआ था कि पनवेल फार्महाउस जाने के वक्त एक्टर पर जानलेवा हमला किया जाए।

See also  फ़िल्म समीक्षा: क्रांतिकारी युवती उषा मेहता के चरित्र के साथ सारा अली खान ने न्याय किया, एक अविस्मरणीय फिल्म है 'ऐ वतन मेरे वतन'

शूटर्स डेढ़ महीने कर रहे थे फार्महाउस के पास रेकी

मुंबई के पनवेल में कपिल पंडित, सन्तोष जाधव, दीपक मुंडी और बाकी शूटर्स एक किराए का कमरा लेकर रुके थे, क्योंकि यहीं सलमान का फार्म हाउस है। वे करीब डेढ़ महीने तक रुके भी थे। लॉरेंस गैंग के इन सभी शूटर्स ने कमरे में सलमान पर अटैक करने के लिए छोटे हथियार, पिस्टल और कारतूस रखे थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटर्स ने यह भी पता किया था कि सलमान खान हिट एंड रन मामले के बाद से गाड़ी की स्पीड कम रखते हैं। सलमान जब भी पनवेल में अपने फार्महाउस पर आते हैं, तब उनके साथ शेरा ही मौजूद होता है।

ऐसे हुआ ऐस मामले का खुलासा

दरअसल, पंजाब पुलिस ने शूटर कपिल पंडित को तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था। उसी ने पूछताछ में सलमान की हत्या का खुलासा किया और पूरी साजिश के बारे में बताया।

लॉरेंस ने 2018 में पहली बार दी थी धमकी

See also  बॉक्स ऑफिस में गदर 2 की आंधी, सनी देओल ने इन्हें दिया सक्सेस का क्रेडिट

लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान सलमान को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सलमान सिर्फ दो बार ही जोधपुर में कोर्ट पेशी पर आए। दोनों बार उनकी सुरक्षा सख्त रखी गई। हाल ही में सलमान के वकील को भी धमकी भरा लेटर मिला था। ऐसा ही लेटर उनके पिता सलीम खान को भी मिल चुका था। इसके बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि ये लेटर लॉरेंस ने ही भेजे थे।

लॉरेंस सलमान से काले हिरण शिकार मामले से है नाराज

लॉरेंस सलमान के काले हिरण शिकार मामले को लेकर नाराज है। वह तभी से सलमान की हत्या करना चाहता है। सलमान 24 साल से हिरण प्रकरण में कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। हाल ही में लॉरेंस ने कबूला था कि उसकी कम्युनिटी काले हिरण के शिकार के खिलाफ है। इस कारण वो सलमान की जान लेना चाहता है। इसके लिए शूटर भी भेजे थे।

See also  Adhura : रसिका दुग्गल की डरावनी वेब सीरीज अधूरा का ट्रेलर रिलीज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर