भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजनाः दिवाली के सात दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगी सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दिवाली के सात दिन पहले किस्त आ जायेगी। 17 अक्टूबर को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की किश्त आ जायेगी। मुख्यमंत्री की बात सुनकर जनता ने खुशी जताई।

सीएम ने कहा कि हम कोदो-कुटकी, रागी खरीद रहे हैं। तेंदूपत्ता 4000 रुपए प्रति मानक बोरा में खरीद रहे हैं। गांव उत्पादन का केंद्र बने, शहर खरीदी का केंद्र बने, हम इस पर काम कर रहे हैं।

पिछली सरकार में 3 हजार स्कूल बंद किए गए और हमने सारे स्कूलों को खोल दिया है। हमने आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोले, गरीब किसान के बच्चे भी इस स्कूल में पढ़ रहे हैं। हम अच्छे स्कूल खोल रहे हैं ताकि सभी को अच्छी शिक्षा मिल सके।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में जिला मुख्यालयों में 11 जून को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।