तेलंगाना में 2 महिला नक्सलियों की मदद करता एक कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में 2 महिला नक्सलियों की मदद करने के आरोप में छत्तीसगढ़ के एक कांग्रेसी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है।

कांग्रेसी नेता बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेता 2 महिला माओवादियों का इलाज करवाने तेलंगाना के वारंगल लेकर जा रहा था।

इसी बीच पुलिस ने हनमाकोंडा के पास तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी इस मामले की पुष्टि नहीं हो सकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG HIGHCOURT : छुट्टी के दिन कानून की छात्रा की अपील पर सुनवाई की हाईकोर्ट ने, जानिए क्या है मामला…