सुकमा। बस्तर के वनांचल क्षेत्र सुकमा से एक बार फिर नक्सली वारदात की खबर सामने आई है। खबर

है कि नक्सलियों ने यात्री बस को रोक लिया था। मामले की सूचना मिलने से तत्काल डीआरजी जवान मौके

पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे डीआरजी जवानों पर घात लगाकर बैठै नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों

ने जवानों पर एंबुस से हमला किया। लेकिन जवाबी कार्रवाई में भाग खड़े हुए। फिलहाल इलाके में सर्चिंग

जारी है। फायरिंग की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर नक्सलियों ने सुकमा से आने जाने वाले वाहनों को भेज्जी मार्ग

के एटेगट्टा गांव के पास रोक लिया था। इस बात की जानकारी मिलने पर डीआरजी के जवान तत्काल

मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे जवानों पर घात लगाकर बैठे नक्सयलियों ने ऐंबुस से हमला कर दिया।

लेकिन जवाबी कार्रवाई में डीआरजी जवान भारी पड़े और नक्सली पीठ दिखाकर भाग निकले।

See also  रायपुर एम्स को मिलेंगी दस हजार पीपीई किट, बढ़ेगा कोरोना वायरस की जांच का दायरा

फिलहाल इस बात की सूचना नहीे मिली है कि नक्सलियों ने बस में सवार किसी यात्री को नुकसान

पहुंचाया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।