TRPDESK.रायपुर के लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा कर यहां स्थित वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब (वीआरडीएल) में कोरोना वायरस की जांच प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कोरोना वायरस रोगियों को चिकित्सा सेवा प्रदान करने वाले सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके कार्य को निष्ठा की पराकाष्ठा बताया। इस अवसर पर पीपीई किट की कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव से बात की। मंत्री सिंहदेव ने तुरंत दस हजार किट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जिससे चिकित्सा में जुटी टीम को संक्रमण से बचाव करने में दिक्कत न हो।

सुनील सोनी ने वीआरडीएल में कोरोना वायरस की जांच कर रहे चिकित्सकों से इसकी तकनीकी प्रक्रिया को समझा। उन्होंने चिकित्सकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस प्रकार एम्स की लैब दिन-रात टेस्टिंग कर रही है और पॉजिटिव रोगियों को तुरंत उपचार प्रदान किया जा रहा है उससे एम्स परिवार की प्रतिबद्धता और निष्ठा प्रकट होती है। उन्होंने बताया कि अभी तक 1652 टेस्ट कर लिए गए हैं। अभी प्रतिदिन तीन सौ तक टेस्ट किए जा रहे हैं जिसकी वजह से पीपीई किट की मांग बढ़ गई है।

See also  BJP नेता और छॉलीवुड एक्टर राजेश अवस्थी का निधन, सीएम ने जताया शोक

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।