Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का वॉर्मअप मैच खेला गया, टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने पहले वार्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी और रोमांचक जीत दर्ज की है। इस रोमांचक मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चौंका दिया। उन्होंने आखिरी ओवर में कुल 4 विकेट भारत को दिलाए और मैच भारत को जिता दिया।

आखिरी ओवर में शमी ने किया बड़ा कमाल

ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के वार्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सिर्फ 4 रन ही दिए और 3 विकेट झटके। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

https://twitter.com/ps_viratkohli18/status/1581910772132696064?s=20&t=8rPDrQSeL85skHVhlLosHg

मोहम्मद शमी का आखिरी ओवर

पहली गेंद – पैट कमिंस ने मोहम्मद शमी की गेंद पर दो रन लिए

See also  Corona Virus Update in India : सात दिनों तक गिरावट के बाद बढ़े कोरोना केस, 24 घंटे में 72 हजार मिले संक्रमित

दूसरी गेंद – पैट कमिंस ने मोहम्मद शमी की गेंद पर दो रन लिए

तीसरी गेंद – मोहम्मद शमी की गेंद पर विराट कोहली ने पैट कमिंस का कैच लपका, पैट कमिंस 7 रन बनाकर आउट

चौथी गेंद – एश्टन एगर (0) रन आउट हुए

पांचवीं गेंद – जोश इंगलिस (1) को मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया

छठी गेंद – केन रिचर्डसन (0) को मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया से जीत छीनी

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 186 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 187 रनों का टारगेट दिया। जवाब में कंगारुओं की टीम 20 ओवर में 180 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने एक ओवर में 4 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट, जबकि अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया।