रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर पुलिस लाइन में दूसरे माले से गिरकर एक हवलदार की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि पुलिस लाइन की बैरक के दूसरे माले से गिरकर हवलदार की मौत हुई है।

Raipur News: जानकारी के मुताबिक, मृतक हवलदार विजय खलखो CAF की 2nd बटालियन की A कंपनी में पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुँच गए हैं. मामला कोतवाली इलाके का है। फिलहाल मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है।

See also  11 लाख की लूट के मामले का पर्दाफाश, महिला और नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार