रायपुर। CG News: ली निंग मालदीप इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रथम वरीयता प्राप्त छत्तीसगढ़ की आकर्षी कश्यप ने हमवतन इरा को हराकर खिताब पर कब्जा किया। आकर्षी ने इरा को पहले सेट के रोमांचक मुकाबले में 24-22 से हराया। वहीं दूसरा सेट 21-12 से जीत लिया।

सेमीफाइनल में शानदार जीत

CG News: फाइनल से पहले शनिवार को आकर्षी ने मिहो कयामा को रोमांचक मुकाबले में हराया। तीन सेट के चले मुकाबले में 19-21, 22-20, 22-20 से शिकस्त दी। जापान की खिलाड़ी के खिलाफ आकर्षी ने पहला सेट हारने के बाद वापसी की और अगले लगातार दो सेट जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में कामयाब रही।

CG News: बता दें कि वर्तमान में आकर्षी की वर्ल्ड रैंक 48 है। नेशनल गेम्स में चैंपियन होने और मालदीप टूर्नामेंट जीतने के बाद आकर्षी ने कहा कि उसका मनोबल अभी बहुत अच्छा है। अगला टूर्नामेंट हायलो ओपन जो कि एक से नौ नवंबर को जर्मनी में होने जा रहा है। उसमें अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद रखती हैं।

See also  ब्रेकिंगः 40-40 हजार में रेमडेसिविर बेच रहा था देश का ये नामी डॉक्टर, 36 लाख कैश बरामद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।