लोक सभा के शीतकालीन सत्र में नागरिकता बिल पर फोकस

रायपुर। नागरिकता बिल सरकार के टॉप एजेंडे में, लोक सभा के शीत सत्र से पहले शनिवार को सर्वदलीय बैठक

बुलाई गई है। जिसमें लोक सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिडला सांसदों से विर्मश करेंगे वहीं रविवार को संसदीय कार्य

मंत्री प्रहलाद जोशी ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

 

द रेडिएंट वे स्कूल के संचालक और प्राचार्य  गिरफ्तार

रायपुर के द रेडिएंट वे स्कूल में आयोजित एडवेंचर गेम के दौरान 25 फीट ऊंचाई से गिरने के बाद घायल बच्ची के

मामले में आखिरकार पुलिस ने स्कूल के संचालक और प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एडवेंचर कंपनी के

संचालक समेत दो लोगों पर नाम पर अपराध कायम किया गया। हालांकि डायरेक्टर-प्राचार्य को थाने से ही जमानत

मिल गई।

 

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई आखिरी कामकाजी दिन आज

सुप्रीम कोट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस गोगोई का आज अंतिम कामकाजी

See also  OnePlus इंडिया के CEO रॉबिन लियू का इस्तीफा, भारत में बंद होगा वनप्लस ? गिरती सेल और इंटरनल गेम ने बढ़ाई टेंशन

दिन है। गोगोई आज सादे समारोह में विदाई दी जाएगी। बता दें कि 1978 में गुवाहाटी हाई कोर्ट से वकालत की शुरुआत

करने वाले जस्टिस गोगोई ने अपने कार्यकाल में कई अहम फैसले दिए। जस्टिस गोगोई ने सालों से चले आ रहे अयोध्या

विवाद का भी पटाक्षेप किया।

 

छत्तीसगढ़  में 20 लाख रुपए तक की मुफ्त चिकित्सा सहायता

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा जो अपने नागरिकों को 20 लाख रुपए तक की मुफ्त चिकित्सा सहायता उपलब्ध

कराएगा। शुक्रवार को भूपेश कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई।

 

कांग्रेस की बैठक में भूपेश दिल्ली में रखेंगे धानखरीदी का मुददा

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का मुददा गरमा गया है। शनिवार को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक में

मुख्यमंत्री शामिल होंगे। वे कांग्रेस आलाकमान को प्रदेश में धान खरीदी के लिए सेंट्रल पूल में खरीदी की मंजूरी नहीं

दिए जाने के मुददे पर पार्टी को अवगत कराएंगे। जिसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

See also  Cabinet Meeting : इस दिन CM साय की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर होगा मंथन

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।