Breaking News

रायपुर। CG Breaking: छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर उप चुनाव के कुछ ही बाकी हैं इस बीच भाजपा प्रत्याशी पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद सियासी ड्रामा काफी तेज हो गया है। अब इसी सिलसिले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

इधर मामले में दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का नाम उजागर करने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग संज्ञान लेते हुए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के खिलाफ कार्रवाई के लिए कांकेर एसपी को नोटिस भेजा है।

आयोग ने भाजपा के चारामा मंडल द्वारा भेजी गई शिकायत का उल्लेख करते हुए पीड़िता की पहचान की गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट आयोग को भेजने कहा है।

See also  बड़ी खबर: हर भारतीय तक ऐसे पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन, SMS से लेकर QR कोड तक सब कुछ डिजीटल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।