आज विदेश मंत्री एस.जयशंकर यूएई में ‘India Global Forum UAE 2022’ का करेंगे उद्घाटन, G20 की अध्यक्षता पर भी होगी चर्चा
आज विदेश मंत्री एस.जयशंकर यूएई में ‘India Global Forum UAE 2022’ का करेंगे उद्घाटन, G20 की अध्यक्षता पर भी होगी चर्चा

दुबई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को यहां ‘इंडिया ग्लोबल फोरम यूएई 2022’ का उद्घाटन करेंगे। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम है जो भारत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और दुनियाभर से प्रमुख राजनीतिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक हस्तियों को एक साथ लाएगा।

भारत को जी20 की अध्यक्षता मिलने के बाद यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का आयोजन 12 से 16 दिसंबर तक दुबई और अबू धाबी में किया जाएगा। भारत ने एक दिसंबर को औपचारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में भारत की वैश्विक आकांक्षाओं और चुनौतीपूर्ण भू-राजनीतिक परिदृश्यों के बीच जी20 की अध्यक्षता पर चर्चा की जायेगी।

See also  दिल्ली रवाना हो रही झांकी टीम से सीएम विष्णुदेव साय ने की चर्चा